1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 विश्व कप: जीत की लय बरकरार रखने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ उतरेगा भारत

अंडर-19 विश्व कप: जीत की लय बरकरार रखने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ उतरेगा भारत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 15, 2018 07:30 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 07:30 pm IST

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने वाली भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम का अगला मैच मंलवार को पापुआ न्यू गिनी से होगा।

भारत की अंडर-19 क्रिकेट...- India TV Hindi
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम

टौरंगा: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने वाली भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम का अगला मैच मंलवार को पापुआ न्यू गिनी से होगा। 

अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की थी और अब वह ग्रुप-बी में पीएनजी से भिड़ेगा। 

पीएनजी के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। उसे अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसका साफ मतलब यह है कि अगर पीएनजी को इस टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उसे हर हाल में मंगलवार को भारत के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

भारतीय टीम अपनी तेज गेंदबाजी की तिकड़ी शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और इशाम पोरेल के साथ पीएनजी के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने देगी। इन गेंदबाजों ने रविवार को आस्ट्रेलिया को खिलाफ 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। 

पोरेल का मंगलवार के मैच के लिए टीम के साथ उपस्थित होना संदेहपूर्ण है, क्योंकि रविवार को खेले गए मैच में उनके टखने में चोट लगी थी। अगर वह फिट भी होते हैं, तो भारतीय टीम का कोचिंग स्टॉफ उन्हें आराम करने की ही सलाह देगा। 

पीएनजी क्वालीफायर में तो अविजित रही, लेकिन मुख्य टूर्नामेंट में उसे बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। 

टूर्नामेंट के पहले मैच में ही जिम्बाब्वे ने पीएनजी की पारी केवल 95 रनों पर ही समेट दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल