1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. US Open: द.अफ्रीका के एंडरसन अमेरिका की वीनस विलियम्स सेमीफाइनल में

US Open: द.अफ्रीका के एंडरसन अमेरिका की वीनस विलियम्स सेमीफाइनल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 05:36 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Anderson, Venus- India TV Hindi
Anderson, Venus

न्यूयॉर्क: दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। एंडरसन ने जहां सैम क्वेरे को 7-6 (7-5), 6-7 (9-11), 6-3, 7-6 (9-7) से मात देकर अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं वीनस ने चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को 6-3, 3-6, 7-6 (7-2) से मात दी। 

सेमीफाइनल में अब एंडरसन का सामना स्पेन के टेनिस खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा से होगा। बुस्टा ने क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्जरमैन को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी। 

अपने मैच के बाद बुस्टा ने कहा, "अद्वितीय। मैंने इस प्रकार की जीत के सपने हमेशा देखे थे। पूरे समय तक मैंने अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की कोशिश की। सेमीफाइनल में पहुंचकर बेहद उत्साहित हूं।"

नौ माह कर चोट से जूझने के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली वीनस के लिए यह एक सकारात्मक परिणाम है। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में अब वीनस का सामना हमवतन स्लोआने स्टीफंस से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल