1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईडन के विकेट पर नेहरा ने कहा द. अफ्रीका दौरे के लिये अच्छा, वीरु बोले कुछ और

ईडन के विकेट पर नेहरा ने कहा द. अफ्रीका दौरे के लिये अच्छा, वीरु बोले कुछ और

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 17, 2017 04:53 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 04:53 pm IST

श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच में कोलकता के ईडन गार्डन्स के विकेट को लेकर बातें की जा रही हैं. भारत के पांच विकेट 74 के स्कोर पर गिर चुके हैं. कहा जा रहा है कि पिच पर इतनी घास क्यों छोड़ी गई कि गेंद लेग ब्रेक की तरह स्विंग हो रही है.

Nehra, Sehwag- India TV Hindi
Nehra, Sehwag

कोलकाता: श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच में कोलकता के ईडन गार्डन्स के विकेट को लेकर बातें की जा रही हैं, ख़ासकर तब और जब भारत के पांच विकेट 74 के स्कोर पर गिर चुके हैं. कहा जा रहा है कि पिच पर इतनी घास क्यों छोड़ी गई कि गेंद लेग ब्रेक की तरह स्विंग हो रही है. बहरहाल, हाल में संन्यास लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने आज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ में से एक करार करते हुए कहा कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ ईडन की हरियाली पिच पर चल रहा मौजूदा पहला टेस्ट मेज़बान टीम के लिये दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे की तैयारी के लिये आदर्श है। 

लेकिन नेहरा के साथी कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग उनकी बात से सहमत नही हैं. उनका कहना है कि द. अफ़्रीका का दौरा अभी बहुत दूर है और टीम इंडिया को मौजूदा सिरीज़ पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि द. अफ़्रीका की पिच पर बॉल स्विंग ज्यादा नहीं होती बल्कि फ़ास्ट और बाउंसी होती है.

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दो महीने लंबे दौरे में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी जो अगले साल पांच जनवरी से केप टाउन में शुरू होगा. 

नेहरा को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज भले ही यहां पर हरियाली पिच पर बादलों भरे मौसम में जूझ रहे हों लेकिन इससे उन्हें विदेश के चुनौतीपूर्ण दौरे की तैयारी का बढ़िया मौका मिलेगा.
 
नेहरा ने इस महीने के शुरू में नयी दिल्ली में अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने कहा, ‘‘ईडन का विकेट भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों के लिये अच्छा है. दक्षिण अफ्रीका में भी हालात ऐसे ही होंगे. यह ईडन का विकेट उन्हें आगे की चुनौती के लिये अच्छी तैयारी मुहैया करायेगा.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यहां पर गेंद इतनी स्विंग नहीं करता। ईमानदारी से कहूं तो मुझे याद नहीं कि हम इस तरह के विकेट पर कब खेले थे। क्योंकि बारिश की वजह से विकेट में नमी है और इससे सीम और स्विंग गेंदबाजों को मिलती है.’’ 
नेहरा ने कहा, ‘‘यह अच्छा विकेट है. जैसा कि मैंने कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका की तैयारी के लिये अच्छा है.’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल