1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खोयी साख फिर हासिल करना मुश्किल: हस्सी

खोयी साख फिर हासिल करना मुश्किल: हस्सी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2018 02:28 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 02:28 pm IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी का मानना है कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिये गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद खोई साख फिर हासिल करना कठिन होगा

Hussey- India TV Hindi
Hussey

नयी दिल्ली: आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी का मानना है कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिये गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद खोई साख फिर हासिल करना कठिन होगा लेकिन इसके बाद खोये सिद्धांत और मूल्यों का फिर पालन करने का मौका होगा। 

हस्सी ने प्लेयर्स वाइस डाटकाम डाट एयू पर लिखा ,‘‘ मुझे लगता है कि पिछले कुछ साल में हम ये सिद्धांत भूल गए हैं । इस समय कई बेहतरीन खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की नुमाइंदगी कर रहे हैं लेकिन गेंद से छेड़खानी का मसला एकमात्र ऐसा मसला नहीं है जिसमें टीम गलत कारणों से सुर्खियों में है।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘अगले कुछ दिन, सप्ताह और महीने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये मुश्किल होंगे । नौकरियां जायेंगी और कड़ी सजा मिलेगी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह टीम के लिये एक मौका है कि खोये मूल्यों और संस्कृति को फिर से आत्मसात करे। हम सकारात्मक सोच और खेल भावना के साथ खेल।’ 

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हस्सी ने कहा ,‘‘ आप जब राहुल द्रविड़ का नाम लेते हैं तो पहली बार आपके जेहन में क्या आती है । अगर आप कहेंगे कि उनके 28 शतक तो मुझे हैरानी होगी लेकिन मुझे तब कोई हैरानी नहीं होगी जब आप कहेंगे ‘द वाल ’ । उसने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल