1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्गज स्पिन गेंदबाज प्रसन्ना ने कहा,''अश्विन जैसे गेंदबाज को पाकर भारत काफी भाग्यशाली रहा है ''

दिग्गज स्पिन गेंदबाज प्रसन्ना ने कहा,''अश्विन जैसे गेंदबाज को पाकर भारत काफी भाग्यशाली रहा है ''

 Written By: IANS
 Published : Sep 26, 2016 07:05 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 07:10 pm IST

भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शुमार इरापल्ली प्रसन्ना ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में समाप्त हुए टेस्ट मैच में भारत की जीत के हीरो रहे स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की सराहना की।

aswin- India TV Hindi
aswin

 कोलकाता: भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शुमार इरापल्ली प्रसन्ना ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में समाप्त हुए टेस्ट मैच में भारत की जीत के हीरो रहे स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की सराहना की।

भारत ने सोमवार को कीवी टीम के खिलाफ खेले गए तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में 197 रनों से जीत हासिल की। मेजबान टीम का यह 500वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच था।

इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अश्विन सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। यही नहीं, अश्विन सबसे कम टेस्ट खेलते हुए इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय हैं।

तमिलनाडु के रहने वाले भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अश्विन ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को जीत हासिल करवाने के लिए दूसरी पारी में छह विकेट लिए और कीवी टीम को 197 रनों से हराने में मदद की। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

अश्विन ने अब तक अपने करियर में पारी में 19 बार पांच विकेट लिए हैं। प्रसन्ना ने अपने करियर में खेले गए 189 मुकाबलों में कुल 49 विकेट लिए। उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति ने एक बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की थी और अब एक बेहतरीन गेंदबाज बन गया है। उनका यह सफर काफी शानदार रहा है। अश्विन जैसे गेंदबाज को पाकर भारत काफी भाग्यशाली रहा है।"

अश्विन द्वारा अपने घरेलू प्रारूप को आगे तक जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर प्रसन्ना ने कहा, "उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है और जितने टेस्ट मैच खेले है। वे उन्हें और भी बेहतर गेंदबाज बनाने में मदद करेंगे। मुझे लगता है कि वह उन लोगों को गलत साबित करेंगे, जो यह सोचते हैं कि वह भारत के बाहर विकेट हासिल नहीं कर सकते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल