1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में लोगों की मदद कर रहे भारतीय छात्र की वॉर्नर ने की तारीफ, देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया में लोगों की मदद कर रहे भारतीय छात्र की वॉर्नर ने की तारीफ, देखें VIDEO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 12, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 07:25 pm IST

कोरोना वायरस महामारी ने पिछले 3 महीने से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। इस मुश्किल घड़ी में डॉक्टर और नर्स निस्वार्थ भाव से कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में लोगों...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में लोगों की मदद कर रहे भारतीय छात्र की वॉर्नर ने की तारीफ, देखें VIDEO Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी ने पिछले 3 महीने से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। इस मुश्किल घड़ी में डॉक्टर और नर्स निस्वार्थ भाव से कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे हैं। इसी सेवा भाव से प्रभावित होकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने हाल ही में भारतीय नर्स शेरॉन वर्गीस की जमकर तारीफ की थी।

शेरॉन वर्गीस लॉकडाउन के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ वॉलोंगोंग में लोगों की सेवा में जुटी हैं। गिलक्रिस्ट ने शेरॉन की सराहना करते हुे कहा, " शेरॉन मैं तुम्हें तुम्हारी निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई देना चाहता हूं। पूरा ऑस्ट्रेलिया, पूरा भारत और सबसे महत्वपूर्ण तुम्हारा परिवार तुम पर गर्व करेगा। बधाई और इसी तरह काम करती रहो। हम सब तुम्हारे साथ हैं।"

गिलक्रिस्ट के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भारतीय छात्र श्रेयस श्रेष्ठ का अदा किया है। श्रेयस श्रेष्ठ कोरोनावायरस महामारी के दौरान जरूरतमंद छात्रों तक खाना पहुंचाने के मुहिम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट कमीशन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वार्नर ने कहा, " नमस्ते। मैं यहां कोविड-19 के दौरान श्रेयस श्रेष्ठ के निस्वार्थ काम के लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं। श्रेयस यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वह विश्वविद्यालय के आउटरीच कार्यक्रम का एक हिस्सा हैं, जो अभी जरूरतमंद छात्रों को भोजन के पैकेट तैयार करने और वितरित करने का काम कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि आपकी मां, पिताजी और पूरे भारत को आप पर गर्व है। अच्छे काम करते रहो, क्योंकि हम सब एक साथ हैं।"

गौरतलब है कि श्रेयस श्रेष्ठ क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और बेंगलुरु के रहने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में इस मुश्किल समय में भारतीय छात्रों और नर्सों की सेवाभाव की कई लोग सराहना कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल