1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: अफ़गा़न क्रिकेटरों को कप्तान कोहली ने दिया जज़्बाती 'गुरूमंत्र'

VIDEO: अफ़गा़न क्रिकेटरों को कप्तान कोहली ने दिया जज़्बाती 'गुरूमंत्र'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2017 11:53 am IST,  Updated : Oct 16, 2017 11:53 am IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक वीडियो के ज़रिये एक ऐसा संदेश दिया है जिसे सुनकर कोई भी भावुक हो जाए.

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक वीडियो के ज़रिये एक ऐसा संदेश दिया है जिसे सुनकर कोई भी भावुक हो जाए. इस वीडियो को देखने के बाद अफ़गा़निस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कोहली को शुक्रिया भी कहा. कोहली ने अपने इस मैसेज में अफ़गा़ क्रिकेटरों की खेल भावना की तारीफ़ करते हुए प्रेरणा दी है. 

कोहली ने अपने इस मैसेज में कहा, ''मैं आपके टी20 टूर्नामेंट के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं और क्रिकेट में अब तक के सफ़र के बाद भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं. यह देखना शानदार रहा है और मैं यह देखता रहा हूँ कि आप लोग क्या कर रहे हैं.''

इसके बाद उन्होंने कहा, ''मैं आपका जुनून देख सकता हूँ, खासकर खिलाड़ियों ने जैसा खेला, वैसा ही लोगों ने घर में मैच देखकर अपना जुनून साझा भी किया है. हमेशा खुद के प्रति ईमानदार रहना, कामयाबी आपके पास आएगी. आप जो भी करो, जुनून से करो और लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत करना.''

इसके अलावा उन्होंने शपागीजा टी20 टूर्नामेंट में बम धमाके के बाद भी सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी. बता दें कि यह टीम आईसीसी इंटर कॉन्टीनेंटल कप के लिए हॉंगकांग जाएगी. यह टूर्नामेंट 20 से 23 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा.  

गौरतलब है कि 13 सितम्बर को काबुल में एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर बम धमाका हुआ था लेकिन इसके बाद भी टूर्नामेंट लगातार चलता रहा और इसमें उनका साथ वहां के दर्शकों ने दिया, जो हर मैच देखने के लिए बिना डरे आते रहे हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल