1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जानें क्यों ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने दी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को वॉर्निंग!

VIDEO: जानें क्यों ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने दी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को वॉर्निंग!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2019 11:11 am IST,  Updated : Feb 24, 2019 01:00 pm IST

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से होनी है और पहले दो हफ्तों का कार्यक्रम का भी ऐलान हो गया है, लेकिन आईपीएल शुरु होने से पहले टीम के सबसे युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत और वर्ल्ड के बेस्ट बोलर जसप्रीत बुमराह ने दिग्गज महेंद्र सिहं धोनी और कप्तान कोहली के लिए वॉर्निंग जारी कर दी है।

Rishabh pant and MS Dhoni (Left) jasprit bumrah And Virat Kohli (Right)- India TV Hindi
Rishabh pant and MS Dhoni (Left) jasprit bumrah And Virat Kohli (Right) Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम पिछले कई समय से लाजवाब प्रदर्शन करती हुई आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का कॉम्बिनेशन इतना तगड़ा था कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रच दिया था, लेकिन यह टीम कॉम्बिनेशन तब टूट जाता है जब आईपीएल का आगाज होता है। आईपीएल के शुरु होते ही टीम के अपने खिलाड़ी ही एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बन जाते हैं।

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से होनी है और पहले दो हफ्तों का कार्यक्रम का भी ऐलान हो गया है, लेकिन आईपीएल शुरु होने से पहले टीम के सबसे युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत और वर्ल्ड के बेस्ट बोलर जसप्रीत बुमराह ने दिग्गज महेंद्र सिहं धोनी और कप्तान कोहली के लिए वॉर्निंग जारी कर दी है।

जी हां, स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल से पहले कुछ टीजर लॉन्च किए है जिसमें एक वीडियो में पंत धोनी को और बुमराह कोहली को वॉर्निंग देते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋषभ पंत ने धोनी को वॉर्निंग देते हुए कहा 'माही भाई ना गुरु के समान है। अगर माही भाई ना होते तो पता नहीं मैं विकेट कीपर बैट्समैन होता नहीं होता? लेकिन इस बारी उनकी टीम पर मैं ऐसा बरसूंगा कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेंगे। माही भाई तैयार रहना, गेम दिखाने आ रहा हूं।'

वहीं दूसरी वीडियो में बुमराह विराट कोहली को वॉर्निंग देते हुए कह रहे हैं 'वर्ल्ड का बैस्ट बॉलर? नहीं यार। अभी तो वर्ल्ड के बैस्ट बैट्समैन के डंडे उड़ाना बाकी है। आ रहा हूं चीकू भैया और इस बार आप मेरी टीम में भी नहीं रहेंगे।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल