1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नवदीप सैनी के इस काम से मनीष पांडे हुए इतने खुश कि लगा लिया गले, देखें Video

नवदीप सैनी के इस काम से मनीष पांडे हुए इतने खुश कि लगा लिया गले, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 12:51 pm IST

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने पिछले 2 T20I इंटरनेशनल मुकाबलों में सुपर ओवर के जरिए जीत हासिल की है। वेलिंग्टन में खेले गए पिछले मुकाबले में भारत ने मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा था

नवदीप सैनी के इस काम से...- India TV Hindi
नवदीप सैनी के इस काम से मनीष पांडे हुए इतने खुश कि लगा लिया गले, देखें Video Image Source : SCREENGRAB

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने पिछले 2 T20I इंटरनेशनल मुकाबलों में सुपर ओवर के जरिए जीत हासिल की है। वेलिंग्टन में खेले गए पिछले मुकाबले में भारत ने मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा था। मनीष की इस पारी के दम पर भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने में सफल रहे और मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में भारत मे जीत हासिल की।

इस मैच के बाद मनीष पांडे की उनकी शानदार पारी के लिए काफी तारीफ हो रही है। यही नहीं, मनीष पांडे को उनके शानदार खेल के लिए नवदीप सैनी की ओर से बेहतरीन ड्रिंक भी पीने को मिला जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नवदीप सैनी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे के लिए 'स्मूदी' बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैनी 2 स्कूप प्रोटीन, 1 केला, 1 सेब और कुछ ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर 'स्मूदी' तैयार कर रहे हैं। इसके बाद नवदीप अपने टीममेट मनीष के साथ 'स्मूदी' शेयर करते हैं। मनीष को 'स्मूदी' का टेस्ट इतना पसंद आता है कि वह 'बेस्ट स्मूदी' कहते हुए सैनी को गले लगा लेते हैं। इस पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि मनीष पांडे और नवदीप सैनी टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं और यही कारण है कि दोनों अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए खास डाईट फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के 5वें और आखिरी T20I में खेलते नजर आ सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल