1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या का हवा में उछलते हुए 'पुश अप्स' लगाने का वीडियो हुआ वायरल

हार्दिक पांड्या का हवा में उछलते हुए 'पुश अप्स' लगाने का वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2020 07:52 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 08:21 pm IST

हार्दिक कोरोना संकट के बीच घर पर रहते हुए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं और खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाईज या फिर ट्रेनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

हार्दिक पांड्या का...- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या का हवा में उछलते हुए 'पुश अप्स' लगाने का वीडियो हुआ वायरल Image Source : AP

कोरोना वायरस महामारी के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट मार्च के मध्य से ही ठप्प पड़ा है। ऐसे में सभी क्रिकेटर अपने घर पर क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं और साथ ही अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसमें भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं।

हार्दिक कोरोना संकट के बीच घर पर रहते हुए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं और खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाईज या फिर ट्रेनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अनोखे तरीक से 'पुश अप्स' लगाते नजर आ रहे हैं।

पांड्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हे ब्रो विराट कोहली। हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलते हुए। इसी के साथ उन्होंने केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या को टैग करते हुए लिखा, "क्या आप करना चाहेंगे?" इस वीडियो में हार्दिक 'पुश अप्स' करते हुए पीठ के पीछे ताली बजाते दिख रहे हैं।

ये पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या का 'पुश अप्स' लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले पांड्या 'पुश अप्स' करने के साथ आगे छलांग लगाने जैसी कठिन एक्सरसाइज करते दिखाई दिए थे। हार्दिक के इस वीडियो से प्रेरणा लेकर विराट कोहली ने भी इसी तरह से 'पुश अप्स' ट्राई किए थे।

विराट कोहली ने अपने इन्स्टाग्राम पर हवा में पुश अप्स लगाते हुए एक शानदार वीडियो शेयर किया था। उन्होंने हार्दिक पांड्या को टैग करते हुए लिखा था, "हार्दिक मुझे आपके हवा में पुशअप्स लगाने का तरीका काफी पसंद आया। जिसको मैंने भी ट्राई किया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल