1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: रैना और पंत ने शुरू की IPL की तैयारी, बल्ला खरीदते आए फैक्ट्री में नजर

VIDEO: रैना और पंत ने शुरू की IPL की तैयारी, बल्ला खरीदते आए फैक्ट्री में नजर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2020 08:48 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 08:48 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए उस समय बड़ी खुशखबरी आई जब हाल ही में IPL के चैयरमेन ब्रजेश पटेल ने IPL 2020 की तारीखों की जानकारी दी। 

VIDEO: रैना और पंत ने शुरू...- India TV Hindi
VIDEO: रैना और पंत ने शुरू की IPL की तैयारी, बल्ला खरीदते आए फैक्ट्री में नजर Image Source : AP

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए उस समय बड़ी खुशखबरी आई जब हाल ही में IPL के चैयरमेन ब्रजेश पटेल ने IPL 2020 की तारीखों की जानकारी दी। ब्रजेश पटेल ने बताया कि IPL 2020 का आयोजन इसी साल 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच UAE में किया जाएगा।

IPL के आयोजन का रास्ता साफ होने के साथ ही कई क्रिकेटरों ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरु कर दी है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना और ऋषभ पंत भी शामिल हैं। सुरेश रैना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आईपीएल की तैयारियों के मद्देनजर एसजी वर्कशाप के अंदर अपने लिए बल्ले चुनते नजर आए रहे हैं। इस दौरान उनके साथ ऋषभ पंत भी मौजूद हैं।

सरेश रैना ने लिखा, "बल्ला चुनने के पहले कदम के साथ आईपीएल के बहुप्रतीक्षित सीजन के लिए कमर कस रहा हूं। मैदान पर वापसी का अब इंतजार नहीं कर सकता हूं। वन हैप्पी सॉल, वन स्टेप एट ए टाइम।"

बता दें, रैना ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रैना खेल का सामान बनाने वाली कंपनी SG की फैक्ट्री में अपने लिए बल्ले चुनते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रैना वहां मौजूद पंत और अन्य लोगों से बल्ले के बारे में चर्चा करते भी दिख रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल