1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: धोनी की बेटी ज़ीवा ने क्रिकेट से मोड़ा मुंह, सीख रही पियानो बजाना

VIDEO: धोनी की बेटी ज़ीवा ने क्रिकेट से मोड़ा मुंह, सीख रही पियानो बजाना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 02:07 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां क्रिकेट के मैदान में बिज़ी रहते हैं वहीं उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर अपने जीवन में हो रही घटनाओं से लोगों को अवगत कराती रहती हैं।

ziva- India TV Hindi
ziva

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां क्रिकेट के मैदान में बिज़ी रहते हैं वहीं उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर अपने जीवन में हो रही घटनाओं से लोगों को अवगत कराती रहती हैं। उनके जीवन में न्नही ज़ीवा आने के बाद वह उसकी नटखट हरकतों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में साक्षी ने ज़ीवा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पियानो बजाते नज़र आ रही हैं। 

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट की हैं जिसमें जीवा पियानो बजा रही हैं। इससे पहले भी धोनी और साक्षी भी कई बार जीवा की वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। अभी हाल ही में धोनी की पूरे परिवार के साथ एक फोटो आई थी जिसमें वह, साक्षी और जीवा के साथ दिख रहे थे।

धोनी फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड में है जहां भारतीय टीम सेमीफानल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले धोनी का परिवार इंग्लैंड पहुंचा जहां अभ्यास के बीच धोनी ने कुछ परिवार के साथ भी बिताया।

टीम इंडिया के एक और सदस्य रविंद्र जडेजा भी पिछले दिनों पिता बने हैं। जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी के चलते अभी अपने घर नहीं जा सके हैं.और उन्होंने ट्विटर पर अपनी बेटी का नाम शेयर किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल