1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार करने के बाद बड़बोले हुए बाबर आजम, टीम का सूपड़ा साफ होने के करीब

पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार करने के बाद बड़बोले हुए बाबर आजम, टीम का सूपड़ा साफ होने के करीब

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 09, 2026 10:42 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 10:42 am IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से बर्मिंघम में शुरू हो रहा है। इससे पहले बाबर आजम फिर से बड़बोले हो गए हैं। साथ ही उन्होंने हैरानी भरा बयान भी दिया।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट इस वक्त शायद अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच टीम हार चुकी है और अब उसका सूपड़ा साफ होने के करीब है। इस बीच आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। इससे पहले फिर से कप्तान बाबर आजम का बड़बोलापन सामने आया है। वे मैच से पहले बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी पता है कि होना कुछ नहीं है। 

बाबर आजम को नहीं पता, क्यों टीम में कर दिए गए इतने सारे बदलाव

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले जब पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम मीडिया से बात करने आए तो उन्होंने हैरानी वाला बयान दिया। बाबर ने कहा कि टीम में जो कुछ बदलाव किए गए हैं, उसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। जो सात खिलाड़ी टीम से बाहर हुए हैं, उसके बार में उन्हें भी बाद में पता चला, उनक लिए भी ये नई खबर थी। ये फैसला पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का है और वे ही इसके बारे में ज्यादा बता सकते हैं। 

सात में से पांच खिलाड़ियों ने नहीं खेला एक भी टेस्ट मैच

मजे की बात ये रही कि बाबर आजम ने कहा कि जो नए खिलाड़ी टीमें आए हैं, उनमें जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि नए प्लेयर्स के साथ प्रैक्टिस की है। साथ ही उन्हें कुछ चीजें समझाई हैं। नए प्लेयर्स में उत्साह दिख रहा है और ये मैच भी दिखेगा। लेकिन बाबर आजम शायद ये भूल गए कि उनका खुद का ​बल्ला नहीं चल रहा है, वे दूसरों को आखिर क्या ज्ञान देंगे। खास बात ये है कि जो सात खिलाड़ी टीमें शामिल किए गए हैं, उसमें से पांच ने तो अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है। अब जब आज वे प्लेइंग इलेवन का ऐलान टॉस के वक्त करेंगे, तब क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

बर्मिंघम में पाकिस्तान ने आठ में से नहीं जीता है एक भी मुकाबला

आज का मैच ​बर्मिंघम में होना है। पाकिस्तान ने यहां पिछले आठ टेस्ट में से पांच हारे हैं और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं, एक भी मैच पाकिस्तानी टीम जीत नहीं सकी है। इस बार भी ऐसा ही कुछ होने की संभावना है। कुल मिलाकर देखना ये होगा कि ये पांच दिन का मैच कितने दिन चलता है, क्या पहले ही खत्म हो जाएगा या फिर पांच दिन तक चलेगा। 

यह भी पढ़ें 

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा - यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

एशियन गेम्स 2026 में अलग से होटल नहीं लेगी टीम इंडिया, BCCI ने प्लेयर्स के ठहरने की व्यवस्था पर दिया अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल