1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: जब IPL मैच में शाहरुख़ के बेटे अबराम और परिणीति चोपड़ा में छिड़ी जंग

VIDEO: जब IPL मैच में शाहरुख़ के बेटे अबराम और परिणीति चोपड़ा में छिड़ी जंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2016 09:55 am IST,  Updated : May 18, 2016 09:55 am IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के बेटे अबराम इन दिनों IPL में अक़्सर अपने पापा के साथ देखे जाते हैं और उनकी शरारत किसी से चुपी नहीं है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया

Shahrukh Khan, Abram- India TV Hindi
Shahrukh Khan, Abram

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के बेटे अबराम इन दिनों IPL में अक़्सर अपने पापा के साथ देखे जाते हैं और उनकी शरारत किसी से चुपी नहीं है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अबराम अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के ईडन गार्डन में एक मैचके दौरान दो-दो हाथ करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को आईएमअबरामखान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। शाहरुख़ ख़ान अबराम के साथ कोलकाता नाइट रायडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच देखने कोलकता के ईडन गार्डन्स पहुंचे थे। इस मौक़े पर प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं। एक वक़्त ऐसा भी आया जब परिणीति और अबराम ने मैच छोड़कर ख़ुद ही मैदान के बाहर जंग लड़ने का फ़ैसला कर लिया और तलवारे निकाल लीं। वीडियो में देखा जा सकता है छोटा होने के बावजूद अबराम ने एक के बाद परिणीता पर वार किए। परिणिता ने जंग के बाद एक ट्वीट कर लिखा है कि 'मैंने कहा था मुझे उससे बहुत प्यार है…’। वैसे पापा शाहरूख़ इस लड़ाई से बेख़बर मैदान में चल रही असली लड़ाई में ज़्यादा मशगूल थे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल