1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माल्या का दावा, सीपीएल फ्रेंचाइजी खरीदी महज़ 100 डालर में

माल्या का दावा, सीपीएल फ्रेंचाइजी खरीदी महज़ 100 डालर में

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2016 06:57 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 06:57 pm IST

नयी दिल्ली: मुश्किलों में घिरे व्यवसायी विजय माल्या ने दावा किया है कि उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी बारबाडोस ट्राइडेंट्स खरीदने के लिये महज 100 डालर दिये थे। माल्या ने यूनाईटेड स्पि्रट्स

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

नयी दिल्ली: मुश्किलों में घिरे व्यवसायी विजय माल्या ने दावा किया है कि उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी बारबाडोस ट्राइडेंट्स खरीदने के लिये महज 100 डालर दिये थे। माल्या ने यूनाईटेड स्पि्रट्स के चेयरमैन पद छोड़ने से पहले फरवरी में सीपीएल टीम खरीदी थी, तत्पश्चात उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से भी नियंत्रण गंवा दिया। माल्या पिछले महीने भारत छोड़ गये थे जबकि लेनदार बैंक 9000 करोड़ रूपये की वसूली करने का प्रयास कर रहे थे।

पीटीआई से बात करते हुए माल्या ने बताया कि उन्होंने अन्य शेयरधारकों के साथ मिलकर किस तरह बारबाडोस ट्राइडेंट्स 100 डालर में खरीद थी। माल्या ने दावा किया, हर किसी ने मेरे सीपीएल टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स खरीदने के बारे में बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया। यह ऐसी संपत्ति थी जो सिर्फ 100 डालर में खरीदी गयी थी। इसके बारे में बताते हुए माल्या ने हालांकि कहा कि फ्रेंचाइजी को चलाने का खर्चा करीब 20 लाख डालर होगा।

उन्होंने कहा, टीम खरीदने के बाद मेरे और अन्य शेयरधारकों के उपर टूर्नामेंट में भाग लेने की प्रतिबद्धता भी थी। सीपीएल में भागीदारी के लिये पैसे की जरूरत होती। इसलिये मैं बारबाडोस सरकार के पास गया और मैंने कहा कि मुझे उनके सहयोग की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से मिला और सरकार ने मुझे मदद की सहमति दी लेकिन मैंने टीम खरीदने के लिये सिर्फ 100 डालर दिये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल