1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब हुई जाकिर हुसैन और सचिन तेंदुलकर की जुगलबंदी, देख आप भी कहेंगे वाह भाई वाह

जब हुई जाकिर हुसैन और सचिन तेंदुलकर की जुगलबंदी, देख आप भी कहेंगे वाह भाई वाह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2017 08:46 am IST,  Updated : Jan 11, 2017 08:55 am IST

नई दिल्ली: आमतौर पर सचिन तेंदुलकर के हाथ में आपने बल्ला ही देखा होगा, लेकिन इस बार सचिन का एक अलग शौक देखने को मिला है। जी हां। इस बार सचिन क्रिकेट के मैदान को

Sachin-Zakir- India TV Hindi
Sachin-Zakir

नई दिल्ली: आमतौर पर सचिन तेंदुलकर के हाथ में आपने बल्ला ही देखा होगा, लेकिन इस बार सचिन का एक अलग शौक देखने को मिला है। जी हां। इस बार सचिन क्रिकेट के मैदान को छोड़कर संगीत की महफिल में संगत करते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तबले के उस्ताद जाकिर हुसैन के के बीच जुगलबंदी देखने को मिली। जाकिर के तबले से जो सुर निकला उसे सचिन ने भी अपने अंदाज में बजाने की कोशिश की।

तबले के उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ क्रिकेट के मास्टर सचिन तेंडुलकर को जुगलबंदी करते देख हर कोई उत्साहित था। दूसरी तरफ सचिन भी इस बात से बेहद खुश थे कि लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं।

हालांकि सचिन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी। सचिन ने जाकिर हुसैन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके हाथ में तबला और जाकिर हुसैन के हाथ में बैट नजर आया। इतना ही नहीं सचिन ने अपने फैन्स के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था।

साथ ही यह अपील भी की थी कि इस नए अंदाज को जरूर देखें। फिलहाल आप देखिए वो वीडियो जो सचिन ने शेयर की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।