1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शूट के दौरान कोहली ने यूं ताड़ा अनुष्का को कि लगा कहीं शादी तो नहीं कर रहे...?

शूट के दौरान कोहली ने यूं ताड़ा अनुष्का को कि लगा कहीं शादी तो नहीं कर रहे...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 13, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 03:24 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा इस समय देश के मशहूर कपल्स में से एक हैं। वे आए दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं और हाल ही में एक शूट को लेकर वे फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Anushka, Kohli- India TV Hindi
Anushka, Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा इस समय देश के मशहूर कपल्स में से एक हैं। वे आए दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं और हाल ही में एक शूट को लेकर वे फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मंगलवार रात शूट के दौरान विराट कोहली की एक अदा से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और शूट की तस्वीरें हो गईं हैं जिनमें अनुष्का और विराट एक एड शूट करते नज़र आ रहे थे। 

दिलचस्प बात ये है कि पूरी शूट के दौरान विराट अपनी ख़ूबसूरत दोस्त अनुष्का शर्मा को निहारते रहे। इसे देखकर लोगों का ये सोचना लाज़मी है कि कहीं शादी तो नहीं कर रहे?

मंगलवार रात को जब लहंगे में सजी अनुष्‍का और शेरवानी में विराट कोहली की फोटो सोशल मीडिया पर आई, तो फैन्स ने दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर सवाल करने शुरू कर दिए। कुछ ने कहा कि कहीं ये दोनों चुपके से शादी तो नहीं कर रहे हैं।

हालांकि, एक बॉलीवुड पेज ने जानकारी दी कि ये तस्वीरें किसी शादी या फंक्‍शन के नहीं बल्कि विराट और अनुष्‍का शर्मा के एक और विज्ञापन की शूटिंग के हैं।

मज़ेदार बात ये है कि 2013 में विराट-अनुष्का ने एक साथ एक शेम्पू का विज्ञापन किया था। ऐसा माना जाता है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत यहीं से हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल