1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के लिए सबसे तेज 5000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने कोहली, जानिए कौन हैं टॉप-3 बल्लेबाज़

भारत के लिए सबसे तेज 5000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने कोहली, जानिए कौन हैं टॉप-3 बल्लेबाज़

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 02:12 pm IST

बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली आज यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन के आंकडे को पार करने में सफल रहे।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली आज यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन के आंकडे को पार करने में सफल रहे। पहली पारी में श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल पर चौके के साथ 25 रन के आंकडे को पार करते ही कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं। 

कोहली ने अपनी 105वीं पारी में यह कारनामा किया। भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 5000 टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है जिन्होंने 95 पारियों में इस आंकडे को छुआ है। भारत के लिए कोहली से कम पारियों में 5000 टेस्ट रन गावस्कर के अलावा वीरेंद्र सहवाग (99) और सचिन तेंदुलकर (103) ने बनाए हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन बनाने का रिकार्ड आस्टेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डान ब्रेडमैन के नाम है जिन्होंने सिर्फ 56 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई बल्लेबाज 90 पारियों में भी 5000 रन नहीं बना पाया है। इस मैच से पहले कोहली के नाम 62 टेस्ट में 51.82 की औसत से 4975 रन दर्ज थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल