1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शहीदों के सम्मान में विराट कोहली का फैसला, रद्द किया पुरस्कार समारोह

शहीदों के सम्मान में विराट कोहली का फैसला, रद्द किया पुरस्कार समारोह

 Written By: IANS
 Published : Feb 16, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 02:44 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले के कारण अपनी फाउंडेशन के तहत शनिवार को अयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले के कारण अपनी फाउंडेशन के तहत शनिवार को अयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है। कोहली ने हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को सम्मान के रूप में पुरस्कार समारोह को रद्द किया है। 

इस समारोह में कोहली खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हैं। उनका फाउंडेशन समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य करता है। फाउंडेशन कई कार्यक्रमों के तहत ग्रासरूट स्तर पर खेल को प्रमोट करता है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कौशल को निखारता है। 

इस फाउंडेशन के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। कोहली द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस समारोह में आने वाले तमाम खेल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को इसके रद्द होने की सूचना दे दी गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल