1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा के पास होगा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा के पास होगा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 01, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:46 pm IST

कोहली और पुजारा के पास सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक है। भारत को अब तक दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीत का इंतजार है। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास बदल सकती है। इतिहास बदलने के अलावा कोहली और पुजारा के पास सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। कौन सा है ये रिकॉर्ड आइए आपको बताते हैं।

कोहली-पुजारा तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला रन बनाना भूल जाता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में सिर्फ 13 शतक लगे हैं। इस दौरान सचिन ने अकेले 5 शतक लगाए हैं। सचिन के अलावा किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका में 1 से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं।

मौजूदा टीम इंडिया में कोहली और पुजारा ही दक्षिण अफ्रीका में शतक लगा सके हैं। दोनों के नाम 1-1 शतक है। कोहली ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका में (119) और पुजारा ने भी उसी साल (153) रनों की पारी खेली थी। अब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसका मतलब है कि कोहली और पुजारा के पास कुल 6 पारियां होंगी और अगर दोनों बल्लेबाज इन 6 पारियों में से 5 में शतक लगा देते हैं तो वो दक्षिण अफ्रीका में सचिन के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका में 6 में से 5 पारियों में शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बेहद मुश्किल चुनौती है। लेकिन अगर टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में अपना रिकॉर्ड सुधारना है और इतिहास रचना है तो उन्हेंइस मुश्किल चुनौती को हर हाल में पूरा करना होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल