1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत Vs इंग्लैंड: कोहली और पुजारा की सेंचुरी, भारत मजबूत

भारत Vs इंग्लैंड: कोहली और पुजारा की सेंचुरी, भारत मजबूत

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 05:46 pm IST

विशाखापट्नम: कप्तान विराट कोहली (151 नॉटआउट) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की समाप्ति तक 4 विकेट के...

Virat Kohli and Cheteshwar Pujara | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli and Cheteshwar Pujara | AP Photo

विशाखापट्नम: कप्तान विराट कोहली (151 नॉटआउट) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की समाप्ति तक 4 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाते हुए अपनी स्थिती मजबूत कर ली है। डॉ वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में स्टम्पस तक कोहली के साथ रविचन्द्रन अश्विन एक रन बनाकर विकेट पर टिके हुए हैं।

​खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

​

Virat Kohli and Cheteshwar Pujara | AP Photo
Virat Kohli and Cheteshwar Pujara | AP Photo

अपने करियर का 50वां टेस्ट खेल रहे कोहली ने अपनी पारी में अभी तक 241 गेंदों का सामना किया है और 15 चौके लगाए हैं। भारत ने पहले सेशन में लोकेश राहुल (0) और मुरली विजय (20) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली और पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 226 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। कोहली और पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट खेले।

​तस्वीरें: भारत Vs इंग्लैंड: कुत्ते ने टाइम से पहले ही प्लेयर्स को पिलाई ‘चाय’

Virat Kohli and Cheteshwar Pujara | AP Photo
Virat Kohli and Cheteshwar Pujara | AP Photo

इन दोनों बल्लेबाजों ने दिन के दूसरे सेशन में भारत का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। तीसरे सेशन में पुजारा और कोहली ने अपने-अपने शतक पूरे किए। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 226 रनों की साझेदारी को जेम्स एंडरसन ने तोड़ा। उन्होंने पुजारा को 248 रनों के कुल योग पर आउट किया। इसके बाद एंडरसन ने ही कोहली और अजिंक्य रहाणे (23) के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी का अंत किया। एंडरसन ने भारत के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।