1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया यह कीर्तिमान

कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया यह कीर्तिमान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2021 09:53 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 09:53 pm IST

इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कोहली 194वें का समय लिया है। इन मुकाबलों में वनडे, टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट का मैच शामिल है।

Virat Kohli, international cricket, India vs England, sports, cricket- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : BCCI.TV

इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजी में तूफानी शुरुआत की। मैदान पर उतरते ही कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी और चौके-छक्के के साथ रन बटोरना शुरू कर दिया।

अपनी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ ही कप्तान कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे तेज 12000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- IND v ENG, 2nd T20I : कप्तान कोहली की इस हरकत से नाराज हुए फैंस, देखें VIDEO

इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कोहली 194वें का समय लिया है। इन मुकाबलों में वनडे, टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट का मैच शामिल है।

कोहली ने यह उपलब्धि अपने 226वें इंटरनेशनल पारी में हासिल किया है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। पोटिंग ने कप्तान के तौर पर 282वें पारी में अपने 12000 रन पूरे किए थे।

यह भी पढ़ें-  IND v ENG, 2nd T20I : भुवनेश्वर कुमार ने 459 दिन बाद झटका इंटरनेशनल विकेट, VIDEO वायरल

वहीं कप्तान के तौर पर सबसे तेज 12000 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कप्तानी करते हुए अपने 294वें पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल