1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली का अनुष्का पहला प्यार नही हैं, और दो से था अफ़ेयर

कोहली का अनुष्का पहला प्यार नही हैं, और दो से था अफ़ेयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2016 09:57 am IST,  Updated : Jun 24, 2016 09:57 am IST

इंडियन क्रिकेट के पोस्टर बॉय विराट कोहली और बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का प्रेम इन दिनों कई उतार चढ़ाव के बाद परवान चढ़ा हुआ है। ख़बर है कि दोनों ने शादी का मन बना लिया

Tamanna, Kohli, Izabelle- India TV Hindi
Tamanna, Kohli, Izabelle

इंडियन क्रिकेट के पोस्टर बॉय विराट कोहली और बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का प्रेम इन दिनों कई उतार चढ़ाव के बाद परवान चढ़ा हुआ है। ख़बर है कि दोनों ने शादी का मन बना लिया है। लेकिन ऐसा नही है कि कोहली की ज़िंदगी में आने वाली अनुष्का पहली महिला हैं। उनके पहले भी दो महिलाएं कोहली के जीवन में आ चुकी हैं।

Tamanna, Kohli
Tamanna, Kohli

अनुष्का से मिलने के पहले 2012 में कोहली का कुछ समय के लिए तमन्ना भाटिया नाम की एक अभिनेत्री से अफ़ेयर चला था। ये सिलसिला एक विज्ञापन की शूटिंग से शुरु हुआ था लेकिन विज्ञापन के फ़्लॉप होते ही ये लव अफ़ेयर भी फ़्लॉप हो गया।

Kohli, Izabelle
Kohli, Izabelle

 

तमन्ना के बाद कोहली की ज़िंदगी में ब्राज़ील की मॉडल इज़ाबेल लेटे आईं। दरअसल उन्होंने बॉलीवुड की एक फ़िल्म साइन की थी और इस सिलसिले में वह काफी समय भारत रही थी। इसी दौरान एक पार्टी में कोहली उनसे टकरा गए और सिलसिला चल निकला लेकिन ज़्यादा दूर तक नहीं। वैसे दोनों को सिंगापुर में भी एक साथ देखा गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल