1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली बोले, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ये गेंदबाज होगा टीम के लिए तुरुप का इक्का

कोहली बोले, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ये गेंदबाज होगा टीम के लिए तुरुप का इक्का

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2017 10:15 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 10:32 pm IST

श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच रोमांचक टेस्ट मैच आखिरकार ड्रॉ हुआ।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli Image Source : PTI

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वह टीम की योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, खासकर विदेशी दौरों के लिए। भुवनेश्वर ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट (4/88 और 4/8) लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

bhuvneshwar kumar
Image Source : PTIbhuvneshwar kumar

कोहली ने मैच के बाद कहा, "वह भारत के लिए हर टेस्ट मैच में खेलने के प्रबल दावेदार हैं। वह हमारी योजनाओं को महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे, खासकर विदेशी दौरों पर।"

कोहली के इस बयान को भारतीय टीम के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।

कोहली ने कहा कि कुमार अब और भी अधिक तेजी से गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में गति आई है। वह जब भी टीम में आते हैं, मौकों का पूरा फायदा उठाते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल