1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट: दो डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने कोहली

इंदौर टेस्ट: दो डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने कोहली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2016 02:26 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 04:27 pm IST

न्यूजीलैंड के साथ तीसरे और अंतिम टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

इंदौर: न्यूजीलैंड के साथ तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक पूरा किया। कोहली इसके साथ ही दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने 351 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से अपने 200 रन पूरे किए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही वह 211 रन के स्कोर पर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने भी पहली बार 150 रन का स्कोर पार किया। हालांकि रहाणे अपने दोहरे शतक से चूक गए और उन्होंने 18 चौके और 4 सिक्सर्स की मदद से 188 रन की बेहतरीन पारी खेली।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कप्तान के तौर पर दो दोहरे शतक जड़ने का जो कारनामा कोहली ने किया है वह महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली से लेकर मोहम्मद अजहरूद्दीन तक कोई भारतीय कप्तान आज तक नहीं कर पाया था। कोहली ने इसी साल जुलाई में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 200 रन की पारी खेली थी और टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक बनाया था। यह विराट कोहली के करियर का 48वां टेस्ट मैच है। इससे पहले 47 टेस्ट मैचों में 3326 रन बना चुके हैं। जिसमें12 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन मैचों की सीरीज़ पहले ही 2-0 से जीत चुका है। भारत ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन 500 रन का स्कोर पार कर लिया है और एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।