1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में शामिल हुए शुभमन गिल करते हैं विराट कोहली को कॉपी! वीडियो में देखिए सबसे दमदार सबूत

टीम इंडिया में शामिल हुए शुभमन गिल करते हैं विराट कोहली को कॉपी! वीडियो में देखिए सबसे दमदार सबूत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2019 10:31 am IST,  Updated : Jan 13, 2019 10:57 am IST

2018 में भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल को विराट कोहली का 'कॉपी' कहा जाता है।

टीम इंडिया में शामिल हुए शुभमन गिल करते हैं विराट कोहली को कॉपी! वीडियो में देखिए सबसे दमदार सबूत- India TV Hindi
टीम इंडिया में शामिल हुए शुभमन गिल करते हैं विराट कोहली को कॉपी! वीडियो में देखिए सबसे दमदार सबूत Image Source : SCREENSHOT

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों को चलते निलंबित किए जाने के बाद टीम में विजय शंकर और शुभमन गिल को शामिल किया गया है। जहां विजय शंकर भारत के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं तो वहीं शुभमन गिल को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। 2018 में भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल को विराट कोहली का 'कॉपी' कहा जाता है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके द्वारा खेला गया एक शॉट इस बात की गवाही दे रहा है। 

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में पहली बार शामिल हुए शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को भी मिला मौका

दरअसल पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में जिम्बॉब्वे के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शुभमन गिल ने 59 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जिससे फैन्स को विराट कोहली की याद आ गई। कहा जाता है कि विराट ने खुद इस शॉट को इजात किया था। इसे 'शॉर्ट आर्म जैब' कहते हैं। कोहली इस शॉट को बेहद शानदार तरीके से खेलते हैं। लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुभमन ने भी ठीक वैसा ही शॉट खेलकर 6 रन बटोरे थे। बता दें कि 5 जनवरी 2017 को विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच के 34वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर छक्का मारा था। तब से कोहली का वो शॉट काफी पॉपुलर हो गया। जिसके बाद 19 जनवरी 2018 को शुभमन ने 14वें ओवर में जिम्बॉब्वे के गेंदबाज नुगू की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का मारा तो कोहली के उस शॉट की याद आ गई। नए साल के मौके पर खुद बीबीसीआई ने एक बार फिर से विराट कोहली और शुभमन गिल, दोनों के उस शॉट का वीडियो शेयर कर दोनों को एक जैसा बताया। 

देखें वीडियो- 

शुभमन गिल के खेलने का अंदाज काफी अटैकिंग है। इसका अंदाजा आप उनकी रणजी ट्रॉफी में मौजूदा फॉर्म को देखकर लगा सकते हैं। 19 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में है। उन्होंने 98.75 की औसत से दस पारियों में 790 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। गिल को भी न्यूजीलैंड में ODI और T20I सीरीज के लिए चुना गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल