1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने दिया यह बड़ा बयान, टेस्ट से भी कटेगा अश्विन-जडेजा का पत्ता!

कोहली ने दिया यह बड़ा बयान, टेस्ट से भी कटेगा अश्विन-जडेजा का पत्ता!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2018 02:15 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:14 pm IST

कुलदीप दो टेस्ट खेल चुके हैं लेकिन चहल ने अभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

विराट कोहली और कुलदीप...- India TV Hindi
विराट कोहली और कुलदीप यादव

नाटिंघम: भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज में भी अपने‘ट्रंपकार्ड’कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को उतार सकते हैं जिन्होंने सीमित ओवरों के मैचों में उम्दा प्रदर्शन किया है। 

कुलदीप दो टेस्ट खेल चुके हैं लेकिन चहल ने अभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।

कोहली ने पहला वनडे जीतने के बाद कहा,‘‘टेस्ट टीम के चयन में कुछ भी संभव है और कुछ सरप्राइज भी हो सकते हैं। कुलदीप का दावा पुख्ता है और चहल का भी। जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में परेशानी हो रही है, हम उन्हें उतार भी सकते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन अभी फोकस अगले दो मैचों पर है, खासकर अगले मैच पर। मौसम शानदार है और दर्शक भी। यह दौरा लंबा है और आगे हमें काफी मुश्किल क्रिकेट खेलना है।’’ 

कोहली ने कुलदीप के अलावा नाबाद 137 रन बनाने वाले उपकप्तान रोहित शर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,‘‘बीच के ओवरों में कलाई के स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। बीच के ओवरों में ज्यादातर समय देने से वे और धारदार गेंदबाजी करेंगे। कुलदीप का प्रदर्शन शानदार रहा। मैंने पिछले कुछ अर्से में वनडे क्रिकेट में ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी।’’

उन्होंने कहा,‘‘रोहित ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की और फिनिशर की भूमिका निभाई।’’

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को सीरीज में वापसी के लिये भारतीय स्पिनरों को बेहतर ढंग से खेलना होगा। 

उन्होंने कहा,‘‘भारत के खिलाफ स्पिनरों को खेलना चुनौतीपूर्ण है। हम इस मैच में अच्छा नहीं खेल सके। हमें एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा और अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल