1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी, कोहली और रैना ने दिया यो-यो टेस्ट, टीम इंडिया में मिलेगी जगह या होंगे बाहर, आज होगा तय

धोनी, कोहली और रैना ने दिया यो-यो टेस्ट, टीम इंडिया में मिलेगी जगह या होंगे बाहर, आज होगा तय

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:39 pm IST

 भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर आज फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया जिससे 27 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे में उनकी उपलब्धता तय होगी।

विराट कोहली और एम एस...- India TV Hindi
विराट कोहली और एम एस धोनी

बेंगलुरू: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर आज फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया जिससे 27 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे में उनकी उपलब्धता तय होगी। आईपीएल के दौरान गर्दन में लगी चोट से उनकी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों को करारा झटका लगा क्योंकि उन्हें इसके कारण इस महीने काउंटी चैम्पियनशिप से हटना पड़ा। 

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने किसी भी दौरे से पहले ‘यो यो टेस्ट’को फिटनेस का आधार बनाया हुआ है, जो नेशनल क्रिकेट एकेडमी में टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु और दूसरे सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी में हुआ। 

कोहली ने धोनी, सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार और चोटिल केदार जाधव के साथ मिलकर पहले बैच में ‘एडवांस्ड बीप टेस्ट’में हिस्सा लिया। हालांकि स्कोर का पता नहीं चल सका। आपको बता दें पास होने के लिये न्यूनतम 16.1 की जरूरत होती है। 

यो यो टेस्ट भले ही आधार हो लेकिन उनकी गर्दन की चोट कैसी है, इस पर ही 27 से 29 जून तक आयरलैंड के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी उपलब्धता तय होगी। 

तीन जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड के दौर में तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच शामिल हैं। 

जसप्रीत बुमरा, सिद्धार्थ कौल, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे को भी कोहली और धोनी वाले बैच के बाद टेस्ट में हिस्सा लेते हुए देखा गया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एनसीए से मीडिया को दूर रखने की कोशिश की और टीम के सुरक्षा अधिकारी ने पत्रकारों को सत्र से दूर रहने को कहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल