1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ विराट की स्पेशल तैयारी, जाने विराट का इरादा

श्रीलंका के खिलाफ विराट की स्पेशल तैयारी, जाने विराट का इरादा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2015 08:17 pm IST,  Updated : Jul 22, 2015 10:57 pm IST

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर विराट के लिए जीत आसान नहीं होने वाली क्योंकि श्रीलंका में विराट के सामने दोहरी चुनौती होगी। इस साल विराट का बल्ला अभी तक खामोश रहा है वहीं टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ...- India TV Hindi
श्रीलंका के खिलाफ विराट की तैयारी

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर विराट के लिए जीत आसान नहीं होने वाली क्योंकि श्रीलंका में विराट के सामने दोहरी चुनौती होगी। इस साल विराट का बल्ला अभी तक खामोश रहा है वहीं टीम इंडिया भी टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। जिस तरह विराट कोहली का जुनून दिख रहा है क्या उससे टीम इंडिया को जीत मिलेगी? क्या विराट अपने मज़बूत इरादों से भारतीय टीम का इतिहास बदल पाएंगे?

यदि विराट कोहली श्रीलंका टीम को मात देना चाहते हैं तो उन्हें एक नई रणनीति और नए तेवर के साथ श्रीलंका दौरा करना होगा विराट के लिए अच्छी बात ये है कि मौजूदा श्रीलंका टीम में पहली जैसी बात नहीं है।

इसी महीने श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज़ हारी है। श्रीलंका को दूसरा झटका बीच सीरीज़ के दौरान लगेगा जब टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी कुमार संगाकारा दूसरे टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। ऐसे में विराट एंड कंपनी के पास अच्छा मौका है कि वो श्रीलंका की सरजमीं पर 22 साल बाद सीरीज़ जीते।

30 साल में भारतीय टीम ने 6 बार श्रीलंका का दौरा किया लेकिन साल 1993 को छोड़ दे तो भारतीय टीम श्रीलंका में सीरीज़ जीतने में नाकाम रही, यानि विराट के सामने 22 साल बाद श्रीलंका को उनकी ही धरती पर हराने की चुनौती होगी। विराट का खराब फॉर्म श्रीलंका में टीम इंडिया के लिए दूसरी बड़ी चुनौती होगी। इस साल विराट लगातार अपने खराब फॉर्म से जुझ रहे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल