
विराट की कप्तानी रही कितनी सफल-
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3 टेस्ट मैच खेला है जिसमें से 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा जबकि 1 टेस्ट मैच ड्रॉ रहा हलांकि अपनी कप्तानी में विराट का बल्ला खूब बोला है। विराट ने 3 टेस्ट मैच में कप्तानी के दौरान 3 शतक लगाए विराट की अपनी कप्तानी में औसत 92.60 का रहा है, ये आंकड़ें विराट की कप्तानी की कहानी बयां करते है, श्रीलंका में विराट अपनी इसी आकंडे को दोहराने में कामयाब रहते है तो 22 साल बाद 'लंका विजय' का सपना साकार होगा।