1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन का मैच जीतने के बाद बड़ा बयान, कहा- लोग नहीं मानते लेकिन मुझे रेड बॉल क्रिकेट बहुत पसंद है

ईशान किशन का मैच जीतने के बाद बड़ा बयान, कहा- लोग नहीं मानते लेकिन मुझे रेड बॉल क्रिकेट बहुत पसंद है

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 25, 2026 08:30 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 08:33 pm IST

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट को हराने में कामयाब रही। मैच जीतने के बाद ईशान किशन ने रेड बॉल क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ी बात कही है।

Ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AFP

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। ईशान किशन ने अपने 65वें फर्स्ट-क्लास मैच में ईस्ट नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की। ईस्ट ने नॉर्थ ईस्ट को एक पारी और 210 रनों के बड़े अंतर से हराया। इससे पहले उन्होंने अपना 64वां फर्स्ट-क्लास मैच नवंबर 2025 में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेला था। तब से लेकर अभी तक वह घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 59 मैच खेल चुके हैं।

व्हाइट बॉल से रेड बॉल क्रिकेट में ढलना आसान नहीं होता

व्हाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादा मैच खेलने वाले ईशान किशन के लिए रेड बॉल क्रिकेट में ढलना थोड़ा मुश्किल रहा। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के दौरान उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में जल्दी-जल्दी बदलाव करना आसान नहीं होता। जब आप व्हाइट बॉल से रेड बॉल क्रिकेट में जाते हैं, तो खेल का तरीका और परिस्थितियां पूरी तरह बदल जाती हैं। लेकिन ईशान का मानना है कि अलग-अलग फॉर्मेट के हिसाब से खुद को ढालना ही इस खेल की असली चुनौती और मजा है।

32 वनडे और 55 T20I मैच खेल चुके हैं ईशान

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा कि आपको यह समझना होगा कि एक खिलाड़ी के रूप में जिंदगी हमारे लिए काफी कठिन हो सकती है। बाहर से देखने में यह बहुत आसान लगता है। जैसे कोई खिलाड़ी मैदान पर आता है मैच खेलता है और चला जाता है। लेकिन असलियत ऐसी नहीं होती। खिलाड़ी जहां भी जाते हैं, उनके दिमाग में हर वक्त बहुत सी बातें चलते रहते हैं। ईशान किशन ने भारत के लिए अब तक 32 वनडे और 55 टी-20 मैच खेले हैं, इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी 134 मुकाबले खेले हैं। जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है, तो वे भारत के लिए केवल 2 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं।

टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं ईशान

जब ईशान किशन से पूछा गया कि क्या वे फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हां 100% वो टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनका मानना है कि जिसने भी एक बार टेस्ट क्रिकेट खेला है, उसे यह फॉर्मेट बहुत पसंद आएगा। टेस्ट मैच का अपना अलग महत्व है और इससे खिलाड़ियों के खेल में काफी सुधार होता है। ईशान कहते हैं कि लोग भले ही उन पर यकीन न करें, लेकिन उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में सच में बहुत मजा आता है। वे आगे कहते हैं कि उनका मुख्य काम सिर्फ रन बनाना और अपनी टीम को जीत दिलाना है।

यह भी पढ़ें

जो रूट के पास बड़ा करिश्मा करने का मौका, WTC में 700 चौके लगाने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

ऋषभ पंत की चोट पर कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल