1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट के पास बड़ा करिश्मा करने का मौका, WTC में 700 चौके लगाने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

जो रूट के पास बड़ा करिश्मा करने का मौका, WTC में 700 चौके लगाने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 25, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 06:25 pm IST

जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह WTC में 700 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AP

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में वह WTC में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट में सिर्फ 1 चौका लगाने की जरूरत है। इससे पहले WTC के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है।

जो रूट के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां 78 मैचों में 699 चौके लगाकर जो रूट पहले नंबर पर हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में एक चौका लगाकर वह 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में मार्नस लाबुशेन का नाम है। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने WTC में अब तक 60 मैचों में 510 चौके लगाए हैं। रूट और लाबुशेन के बीच 189 चौके का अंतर है।

स्मिथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर

WTC में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ का नाम है। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अब तक 61 मैचों में 506 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रैविस हेड चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने WTC के अब तक 59 मैचों में 496 चौके जड़े हैं। इंग्लैंड के जैक क्रौली इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 57 मैचों में 458 चौके लगाए हैं।

ब्रायडन कार्स हुए लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की नजरें वापसी करने पर होगी। इस मैच से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लग चुका है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स नाइट क्लब विवाद की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सोनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

रोहित-विराट के बिना आसान नहीं होगा न्यूजीलैंड दौरा, WTC फाइनल पर राहुल द्रविड़ ने की बड़ी भविष्यवाणी

मुशीर खान शतक के करीब आकर हुए आउट, वेस्ट जोन की टीम अभी भी जीत से दूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल