1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के मैदान के बाद सोशल मीडिया पर कोहली ने रचा इतिहास, इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले बने पहले क्रिकेटर

क्रिकेट के मैदान के बाद सोशल मीडिया पर कोहली ने रचा इतिहास, इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले बने पहले क्रिकेटर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2019 08:57 pm IST,  Updated : May 19, 2019 08:57 pm IST

क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय कप्तान विराट कोहली उतरते हैं तो वो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करके ही पवेलियन लौटते हैं, लेकिन इस बार कोहली ने क्रिकेट के मैदान के बाहर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आज तक कोई क्रिकेटर नहीं छू पाया है।

Virat Kohli reaches another milestone, becomes first cricketer to reach 100 million followers- India TV Hindi
Virat Kohli reaches another milestone, becomes first cricketer to reach 100 million followers Image Source : VIRAT KOHLI TWITTER

क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय कप्तान विराट कोहली उतरते हैं तो वो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करके ही पवेलियन लौटते हैं, लेकिन इस बार कोहली ने क्रिकेट के मैदान के बाहर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आज तक कोई क्रिकेटर नहीं छू पाया है, यह रिकॉर्ड है सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स का। कोहली के सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं और इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर 100 मिलियन फॉलोअर वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 33.6 मिलियन, ट्विटर पर 29.5 मिलियन और फेसबुक पर 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे बिजी क्रिकेटर्स में से एक हैं। विराट कभी क्रिकेट के मैदान पर अपने यादगार पलों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

विराट कोहली को सोशल मीडिया पर बहुत बार ब्रॉड प्रमोशल से जुड़े पोस्ट भी शेयर करते हुए देखा गया है। विराट कोहली ने साल 2018 में करवा चौथ के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसपर 2 लाख से अधिक लाइक मिले थे और वो उस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर भी थी।

इसके अलावा यह तस्वीर भारत में उसी साल सबसे ज्यादा रीट्विट भी की गई और ये तस्वीर उस साल गोल्डन ट्वीट की सूची में भी शामिल हुई।

अगर बात करें विराट कोहली की फॉलोइंग की तो विराट इंस्टाग्राम पर 92 लोगों को फॉलो कर रहे हैं तो वहीं ट्विटर पर उनके फॉलोइंग की संख्या 52 है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल