1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: दूसरे टी-20 मैच में विराट कोहली के नाम दर्ज हो सकता है यह खास रिकॉर्ड

IND vs WI: दूसरे टी-20 मैच में विराट कोहली के नाम दर्ज हो सकता है यह खास रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2019 11:27 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 11:27 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली 25 रन बनाते ही भारत में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Virat kohli, Record, King Kohli, Ind vs Wi, Virat kohli record, India vs West indies - India TV Hindi
Virat kohli Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक नाबाद 94 रनों की पारी खेली। इस दमदार पारी के साथ ही कोहली के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हुए लेकिन दूसरे टी-20 मुकाबले में वह अगर 25 रन बनाते हैं तो एक और खास रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ जाएगा।

दरअसल विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में भारतीय धरती पर 975 रन बना लिए हैं। भारत में 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले वह पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। इसके साथ ही किसी एक देश में 1000 टी-20 रन पूरा करने के मामले में वह चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

इसके अलावा भारतीय कप्तान चाहेंगे कि मेहमान टीम को दूसरे टी-20 मुकाबले में भी हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करे। हालांकि पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जिस तरह का खेल दिखया उसे ध्यान में रखते हुए भारत को सतर्क रहना होगा।

वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में भारत के सामने 208 रनों की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था। हालांकि कप्तान कोहली और लोकेश राहुल के दमदार अर्द्धशतक के सामने वेस्टइंडीज का यह लक्ष्य बौना साबित हुआ और भारत ने मैच को 8 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल