1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ICC T-20 रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

विराट कोहली ICC T-20 रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

 Written By: IANS
 Published : Aug 31, 2016 06:47 am IST,  Updated : Aug 31, 2016 06:47 am IST

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से जारी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

दुबई: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से जारी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-5 में वापसी करने में सफल रहे हैं। अश्विन ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया।

इनके अलावा रोहित शर्मा और लोकेश राहुल भी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे हैं।

रोहित ने पांच स्थान की छलांग लगाई और 17वें पायदान पर पहुंच गए, जबकि लोकेश राहुल ने 67 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए रैंकिंग में 31वां स्थान हासिल कर लिया।

लोकेश राहुल को हाल ही में अमेरिकी धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में नाबाद शतक लगाने का फायदा मिला है। लोकेश राहुल ने इस मैच में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी, हालांकि बेहद रोमांचक रहे इस मैच में भारत को एक रन से हार झेलनी पड़ी थी।

इसी मैच में वेस्टइंडीज की ओर से शतक लगाने वाले एविन लुईस ने भी 288 स्थानों कू छलांग लगाई और 51वें पायदान पर पहुंच गए। ICC T-20 गेंदबाजों की वरीयता सूची में वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री शीर्ष पर हैं, जबकि चौथे पायदान पर पहुंचे अश्विन शीर्ष वरीय भारतीय गेंदबाज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल