1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की बेटी वमिका के साथ पहली तस्वीर आई सामने, आपने देखी क्या?

विराट कोहली की बेटी वमिका के साथ पहली तस्वीर आई सामने, आपने देखी क्या?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2021 06:55 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 06:55 am IST

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्म ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी वामिका के 6 महीने पूरे होने पर कुछ तस्वीर साझा की है। 

Virat Kohli's first picture with daughter Vamika surfaced, did you see?- India TV Hindi
Virat Kohli's first picture with daughter Vamika surfaced, did you see? Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड में अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलने के बाद भारत को अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज 4 अगस्त को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगा। इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों के पास लगभग एक महीने का समय है और वह यह समय अपने परिवार संग बिता रहे हैं।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्म ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी वामिका के 6 महीने पूरे होने पर कुछ तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में विराट कोहली वामिका को अपनी गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि किसी भी तस्वीर में वामिका की पहली झलक नहीं देखने को मिली है। फैन्स वामिका की पहली झलक देखने को बेकरार है, लेकिन कोहली पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे।

कोहली ने कुछ समय पहले एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था हमने एक कपल के तौर पर उस समय तक अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है, जब तक वामिका को सोशल मीडिया की समझ नहीं हो जाती और जबतक वो खुद के लिए सही चुनाव करने के काबिल नहीं हो जाती। इस वजह से उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक अभी तक दुनिया को नहीं दिखाई है।

अनुष्का ने इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा 'उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है! मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकें जिस प्यार से तुम हमें देखती हो नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने की बधाई।' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल