1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने खरीदी सुपर लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

विराट कोहली ने खरीदी सुपर लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 04:48 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 1.33 करोड़ की कीमत वाली कार ऑडी क्यू 8 को खरीदने वाले पहले भारतीय बने हैं।

kohli, virat kohli, Audi Q8, anushka sharma, Cricketer, audi- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने खेल के साथ अपनी स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। यही वजह है कि वे क्रिकेट के मैदान से बाहर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी वनडे सीरीज में व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक खास वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल कोहली बिते 15 जनवरी को भारत में लॉन्च हुए ऑडी क्यू 8 कार के पहले ऑनर बने हैं। यह एक लग्जरी कार है और इसकी शुरुआती कीमत 1.33 करोड़ रुपए है। कोहली कार लॉन्चिंग के समय मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऑडी क्यू 8 में मुंबई के सी लींक पर ड्राइव करना चाहेंगे।

कोहली ने सफेद रंग की ऑडी क्यू 8 खरीदी और लॉन्चिंग के बाद वह खुद ही ड्राइव कर एयरपोर्ट तक गए। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के लिए राजकोट के लिए रवाना होना था। 

गौतलब है कि  विराट कोहली भारत में जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी के ब्रांड एम्बेसडर हैं। कोहली के पास ऑडी क्यू 8 से पहले भी इस कंपनी की कई मॉडल उनके पास मौजूद है।  

आपको बता दें कि विराट कोहली को हाल ही में आईसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट के अवॉर्ड से नवाजा गया है। कोहली ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ को हूटिंग करने वाले दर्शकों को ऐसा करने से रोका था, जिसकी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल