1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के संन्यास के बारे में विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बात

धोनी के संन्यास के बारे में विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2019 10:28 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 10:28 pm IST

कोहली से पूछा गया कि क्या धोनी ने उसे भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में कुछ बताया है क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे के लिये जल्द ही टीम घोषित की जाएगी, भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘नहीं। उन्होंने अभी तक हमें कुछ नहीं बताया है। ’’   

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कयासों के बीच बुधवार को यहां कहा कि इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें अभी तक कुछ नहीं बताया है। धोनी ने भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार में 72 गेंदों पर 50 रन बनाये तथा कप्तान ने फिर से बीच के ओवरों में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की धीमी बल्लेबाजी के लिये उनका बचाव किया। 

कोहली से पूछा गया कि क्या धोनी ने उसे भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में कुछ बताया है क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे के लिये जल्द ही टीम घोषित की जाएगी, भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘नहीं। उन्होंने अभी तक हमें कुछ नहीं बताया है। ’’ 

धोनी ने जब क्रीज पर कदम रखा तब स्कोर पांच विकेट पर 71 रन था और उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर एक समय टीम की उम्मीदें जगा दी थी। 

कोहली ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि धोनी ने एक छोर संभालकर जडेजा को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी। उन्होंने सही तरीके से बल्लेबाजी की। उन्हें टीम की स्थिति के अनुसार खास भूमिका दी गयी थी और उन्होंने उसी तरह से बल्लेबाजी की। उन्होंने उस परिस्थिति में शतकीय साझेदारी निभायी। ’’ 

भारतीय कप्तान का मानना है कि बाहर बैठकर आलोचना करना आसान होता है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि धोनी का रन आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा। 

विलियमसन से पूछा गया कि अगर वह कप्तान होते तो क्या वह धोनी को टीम में बनाये रखते, उन्होंने मजाकिया लहजे में सवाल किया, ‘‘क्या वह अपनी राष्ट्रीयता बदल रहे हैं?’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल