1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द.अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने मैदान के बारे में कही ये बड़ी बात

द.अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने मैदान के बारे में कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Sep 18, 2019 11:28 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 11:46 pm IST

टी-20 विश्व कप-2016 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच इसी मैदान पर हुआ था जिसमें कोहली ने 82 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी और मेजबान टीम का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता भी साफ किया था।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : AP IMAGE

मोहाली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को एक और बेहतरीन पारी खेल आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हार के लिए विवश कर दिया। इस जीत से खुश कोहली को इस मैदान पर अपनी पुरानी याद ताजा हो गई। 

टी-20 विश्व कप-2016 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच इसी मैदान पर हुआ था जिसमें कोहली ने 82 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी और मेजबान टीम का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता भी साफ किया था। उस मैच में भारत के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को विकेटों के बीच काफी दौड़ाया था।

कोहली ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उस मैच की तस्वीर भी साझा की थी। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए मैच के बाद जब कोहली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने पहुंचे तो होस्ट संजय मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात पूछी जिस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, "आपने मुझे मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ टी-20 मैच की याद दिला दी। इससे मुझे अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।"

कोहली ने कहा, "आज की पिच हालांकि उस मैच की पिच से थोड़ी अलग थी। वो हमेशा मेरी अच्छी यादों में रहेगा, लेकिन आज की विकेट भी अच्छी थी। गेंदबाजों ने हमारे लिए अच्छा किया। पिच अच्छी थी और उन्होंने शुरुआत भी अच्छी दिलाई।"

अपनी निरंतरता के बारे में कोहली ने कहा, "मेरी टी-शर्ट के सामने लगा बैच मुझे प्रेरित करता है। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है इसलिए इसके लिए जो भी होगा मैं करूंगा।"

भारत ने इस मैच को जीत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। धर्मशाला में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल