1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: कप्तान विराट कोहली ने बताई वजह, इस कारण पहले वनडे में वेस्टइंडीज से हारी भारत

IND vs WI: कप्तान विराट कोहली ने बताई वजह, इस कारण पहले वनडे में वेस्टइंडीज से हारी भारत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 10:52 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस पिच पर हमारी रणनीति 6 गेंदबाजों के साथ उतरना था लेकिन वह काम नहीं आई।

virat kohli, virat kohli reaction, india vs west indies, 1st ODI, Ind vs Wi, Hetmyer, Hope- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : BCCI.TV

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि धीमी पिच होने के कारण टीम मैनेजमेंट को गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त लगे थे। भारत इस मुकाबले में चार मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरा था लेकिन उसे पांचवें गेंदबाज की कमी खली क्योंकि शिवम दुबे (7.5 ओवर में 68 रन) और केदार जाधव (एक ओवर में 11 रन) प्रभाव नहीं छोड़ पाये। 

वेस्टइंडीज ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त बनायी। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें लगा कि गेंदबाजी में छह विकल्प पर्याप्त होंगे विशेषकर तब जबकि पिच धीमा खेल रही थी और केदार एक विकल्प था, लेकिन दूधिया रोशनी में यह (पिच) अलग तरह से खेली। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। तेज गेंदबाज गेंद पर अच्छी पकड़ नहीं बना पा रहे थे। हेटमेयर ने बेहतरीन पारी खेली और होप ने भी। ’’ कोहली ने भारतीय पारी में अर्धशतक जड़कर उसे शुरुआती झटकों से उबारने वाले श्रेयस अय्यर (70) और ऋषभ पंत (71) की भी तारीफ की। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं और रोहित (शर्मा) आज नहीं चल पाये और ऐसे में उन दोनों के पास मौका था और उन्होंने धीमी पिच पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। ’’ 

रविंद्र जडेजा के आउट होने के बारे में कोहली ने कहा, ‘‘फील्डर ने अपील की? अंपायर ने कहा ‘नॉट आउट’। मैदान के बाहर बैठे लोग यह तय नहीं कर सकते की वहां क्या हुआ। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल