1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरिज़ जीतने के बाद कोहली बोले- जमैका में जो गलत हुआ, उसे सही किया

सीरिज़ जीतने के बाद कोहली बोले- जमैका में जो गलत हुआ, उसे सही किया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2016 07:39 am IST,  Updated : Aug 14, 2016 07:39 am IST

विराट कोहली इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम जमैका में दूसरे टेस्ट के दौरान हुई गलतियों को सुधारने में सफल रही जिसमें अंतिम दिन वे छह विकेट हासिल करने में असफल रहे थे।

Virat Kohli and Anil Kumble- India TV Hindi
Virat Kohli and Anil Kumble

ग्रोस आइलेट: भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम जमैका में दूसरे टेस्ट के दौरान हुई गलतियों को सुधारने में सफल रही जिसमें अंतिम दिन वे छह विकेट हासिल करने में असफल रहे थे। भारत ने आज चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2.0 से अजेय बढ़त बना ली। टीम ने एक दिन का खेल खराब मौसम की भेंट चढ़ने के बावजूद तीसरा टेस्ट 237 रन से अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने 1950 के शुरू में वेस्टइंडीज का दौरा करना शुरू किया था और तब से एक भी सीरीज में दो टेस्ट मैच नहीं जीते हैं और आज ऐसा पहली बार हुआ है। कोहली को जब इस बारे में बताया गया तो वह काफी खुश थे।

कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, हमने पिछले साल कुछ चीजें पहली बार की थीं। जमैका में हम समझ गये थे कि क्या चीजें गलत रहीं थीं। हमने यहां उन्हीं चीजों में सुधार किया। हमने चौथे दिन 31 रन में सात विकेट हासिल किये, यही चीज मैच का रूख बदलने वाली रही। हम हमेशा ही भारत के बाहर सीरीज जीतने का लक्ष्य बनाते हैं। यह अच्छी शुरूआत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।