1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली बोले, इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेंगे

कोहली बोले, इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेंगे

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 07:35 am IST,  Updated : Nov 14, 2016 07:35 am IST

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेगी।

virat kohli says will not take england lightly- India TV Hindi
virat kohli says will not take england lightly

राजकोट: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेगी। भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। भारत को चौथी पारी में 310 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारतीय टीम मैच समाप्त होने तक छह विकेट पर 172 रन बनाकर मैच बचा लिया।

कोहली ने 49 रन और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। कोहली ने मैच के बाद कहा कि वह अपनी टीम से बेहतर क्षेत्ररक्षण की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने इंग्लैंड के कई कैच छोड़े।

कोहली ने कहा, "हम शुरुआती दो दिनों में इससे बेहतर कर सकते थे। हमने पांच कैच छोड़े।"

कोहली ने आगे कहा, "इंग्लैंड ऐसी टीम है जिसे हम हल्के में नहीं ले सकते। सबसे बड़ी बात है कि अंत अच्छा रहा। हमें जिन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है उसे करना होगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हम पर लगातार दबाव बनाए रखा। हमें इसे स्वीकार करना होगा।"

उल्लेखनीय है कि भारत मैच ड्रॉ कराने में तो सफल रहा, लेकिन इंग्लैंड ने पूरे मैच पर नियंत्रण अपने हाथ में रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 488 रन बना सकी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।