1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट: विराट कोहली ने जड़ा 15वां शतक, बनाए कई रिकॉर्ड्स

मुंबई टेस्ट: विराट कोहली ने जड़ा 15वां शतक, बनाए कई रिकॉर्ड्स

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2016 05:43 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 05:43 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इस साल अपने 1,000 रन बना लिए हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इस साल अपने 1,000 रन बना लिए हैं। वह टेस्ट में एक साल में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोहली ने 52 टेस्ट मैच खेलकर 4,000 रनों का आंकड़ा पार किया है और वह इस लक्ष्य को हासिल करने वाले भारत के छठे खिलाड़ी हैं। वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 79 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 451 रन बना लिए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 400 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

पढ़ें: मुंबई टेस्ट में कोहली और विजय की सेंचुरी, भारत को 51 रनों की बढ़त

विराट कोहली ने एक साल में केवल 11 टेस्ट मैच खेलकर 1,000 रन पूरे किए हैं। वह सचिन तेंडुलकर (1997) और राहुल द्रविड़ (2006) के बाद ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोहली को बधाई दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल