Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फादर्स डे के मौके पर विराट कोहली ने किया इमोश्नल ट्वीट, कुछ इस तरह किया अपने पिता को याद

फादर्स डे के मौके पर विराट कोहली ने किया इमोश्नल ट्वीट, कुछ इस तरह किया अपने पिता को याद

Written by: India TV Sports Desk Published : Jun 17, 2018 09:11 pm IST, Updated : Jun 17, 2018 09:11 pm IST

फादर्स डे के मौके पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पिता को याद किया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

आज फादर्स डे है और हर कोई इस मौके पर अपने पिता को याद कर रहा है। सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, एम एस धोनी, शिखर धवन समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स ने भी फादर्स डे पर अपने पिता को याद किया। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी एक इमोश्नल पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। कोहली ने ट्वीट करते हुए अपने पिता के साथ अपनी फोटो डालते हुए लिखा, 'शुरुआत से ही उन्होंने मुझे मेहनत करना सिखाया, उन्होंने सिखाया कि मुझे दूसरों से मदद की कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उनकी वो सीख अब मेरी जिंदगी का सार बन गया है। उन्होंने मुझे सही दिशा में चलना सिखाया। धन्यवाद पिता जी।'

कोहली ने वहीं ट्वीट में ये भी लिखा, 'फादर्स डे के इस मौके पर कुछ यादगार करें और अपने पिता के लिए ये दिन खास बनाएं।' आपको बता दें कि कोहली ने अपने पिता को बचपन में ही खो दिया था। लेकिन इस मौके पर वो अपने पिता को याद करने से खुद को रोक नहीं सके। कोहली ने हाल ही में यो-यो टेस्ट पास किया है और आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से नजर आ रहे हैं।

कोहली की कप्तानी में भारत पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज और इसके बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरा भारत के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले जब टीम इंडिया इंग्लैंड गई थी तो टेस्ट सीरीज में टीम को बुरी तरह हार झेलनी पड़ी थी।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement