1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रैड हॉज ने कोहली पर साधा निशाना, कहा IPL के लिए टेस्ट में नहीं खेले

ब्रैड हॉज ने कोहली पर साधा निशाना, कहा IPL के लिए टेस्ट में नहीं खेले

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 06:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह IPL में खेलने के लिए धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेले।

Brad Hodge | Getty Images- India TV Hindi
Brad Hodge | Getty Images

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह IPL में खेलने के लिए धर्मशाला टेस्ट में नहीं खेले। उन्होंने कहा कि विराट कोहली अगले महीने से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को बचाकर रख रहे हैं। हॉज IPL टीम गुजरात लायंस के कोच हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि यह काफी बुरा होगा अगर कोहली 5 अप्रैल को IPL के रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान के तौर पर शुरूआती मैच में डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉज ने कहा, ‘बतौर खिलाड़ी आप देख रहे हैं कि वह गंभीर रूप से चोटिल है। मैं गुजरात लायंस के कोच के तौर पर उम्मीद कर रहा हूं कि जब हम एक हफ्ते के अंदर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से खेलेंगे तो वह नहीं खेल रहे होंगे।’

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘क्योंकि अगर आप टेस्ट क्रिकेट का एक मैच नहीं खेल रहे हैं और आप अगले ही हफ्ते RCB के लिए खेलते हैं तो यह काफी बुरा संदेश होगा, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम सीरीज जीतने की कोशिश करने के लिए नहीं खेले।’ हॉज ने कहा, ‘ऐसा पहले भी हुआ है। विराट ही नहीं बल्कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो IPL के लिए समय पर अपनी चोट से उबर गए।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल