1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने खोला राज़, ये बात सख़्त नापसंद है अनुष्का की

विराट कोहली ने खोला राज़, ये बात सख़्त नापसंद है अनुष्का की

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 01:33 pm IST

दिवाली के मौक़े पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर ख़ान टीवी स्क्रीन पर अनुष्का शर्मा के बारे में खुलकर बात करेंगे.

Virat Kohli, Aamir Khan- India TV Hindi
Virat Kohli, Aamir Khan

दिवाली के मौक़े पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर ख़ान टीवी स्क्रीन पर अनुष्का शर्मा के बारे में खुलकर बात करेंगे. आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. 

इस शो की शूटिंग में शामिल समीर अल्लाना के अनुसार कोहली ने अनुष्का के साथ उनके संबंधों और क्रिकेट के बारे में खुलकर बातें की हैं. इस शो में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी कोहली के बारे में बात करते दिखेंगे.

यहां हम बताने जा रहे हैं कोहली ने शो के दौरान क्या कहा:

अनुष्का शर्मा के साथ संबंध: मुझे उसकी ईमानदारी और ख़िदमत करने वाला नैचर पसंद है. मुझे नफ़रत तो नही लेकिन हां, एक बात पसंद नही है और वो ये कि वह हमेशा 5-7 मिनट देर से आती है. वह हमेशा मेरे साथ रही है और हम एक दूसे को अच्छी तरह समझते हैं. पिछले 3-4 सालों में उसने बतौर एक व्यक्ति, मुझे बेहतर बनाया है.

निक नेम ‘चीकू’ पर: अंडर 17 के दौरान मैंने बाल कटवाए थे जिसकी वजह से मेरे कान बड़े दिखने लगे थे. तो लोग मुझे ‘चीकू’ (ख़रगोश) बुलाने लगे. धोनी ने शुरु कि था और स्टंप माइक से नाम फैल गया.

कोहली की बुराइयों और अच्छाइयों पर केएल राहुल: अच्छाईयां- फ़िटनैस, खेल में सुधार, और अधिक ज़िम्मेवार. बुराईयां- शो ऑफ़ करना, चैंजिंग रुम में बिना शर्ट के घूमना, हमेशा फ़ोन पर लगे रहना.

गुरमीत राम रहीम से मुलाक़ात पर: मज़ेदार बात ये कि उसने कहा ‘जगदीश नेहरा’ और ‘जौसुफ पठान’.

आमिर ख़ान की पसंदीदा मूवी पर: जो जीता वो सिकंदर, 3 इडिएट्स, पीके. (इस पर आमिर ने कहा: हां वो तो पसंद आएगी ही!). (पीके’ में अनुष्का शर्मा भी थी”)

2011 विश्व कप फाइनल: मुझे डर लग रहा था कि कहीं मलिंगा यॉर्कन न डाल दे, मैं पहले से ही नर्वस था. लेकिन 2-3 बॉल के बाद मैं सैटल हो गया.

परवरिश और परिवार: मैं अपने माता-पिता की तीसरी संतान हूं इसलिए मैंने जो चाहा किया. मेरा भाई मुझे खेलने के लिए छोड़ने जाता था और पिता मैच देखने आते थे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल