1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली की कप्तान विराट कोहली को बड़ी सलाह, कहा- खिलाड़ियों को लगातार देने होंगे मौके

सौरव गांगुली की कप्तान विराट कोहली को बड़ी सलाह, कहा- खिलाड़ियों को लगातार देने होंगे मौके

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 01:39 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि विराट कोहली को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें अधिक मौके देने की आवश्यकता है। 

सौरव गांगुली की...- India TV Hindi
सौरव गांगुली की कप्तान विराट कोहली को बड़ी सलाह, कहा- खिलाड़ियों को लगातार देने होंगे मौके Image Source : AP IMAGES

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि विराट कोहली को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें अधिक मौके देने की आवश्यकता है। भारतीय टीम फिलहाल, वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच एंटिगा में खेला जा रहा है।

'क्रिकइंफो' ने गांगुली के हवाले से बताया, "मैं समझता हूं कि इस क्षेत्र में विराट को और अधिक निरंतरता लाने की जरूरत है। खिलाड़ियों को चुनिए और उन्हें मौके दीजिए।"

गांगुली ने कहा, "खिलाड़ियों को लगातार मौका देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह लय में आएंगे। मैंने पहले भी यहीं कहा है। आप श्रेयस अय्यर को देखिए, उन्होंने वनडे सीरीज में कितना अच्छा प्रदर्शन किया, आपको उन्हें और मौके देने होंगे। मैं समझता हूं कि बहुत सारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा होना चाहिए और मुझे यकीन है कि विराट ऐसा करेंगे।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में विराट ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका दिया। गांगुली ने इस पर कहा, "कुलदीप यादव के बाहर होने से मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। सिडनी में सपाट विकेट पर भी उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए, लेकिन जडेजा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। कल एंटिगा के मैदान पर तीन तेज गेंदबाजों की जरूरत थी क्योंकि हमने देखा कि उन्हें कितनी बढ़िया सीम मूवमेंट मिली।"

गांगुली ने कहा, "अश्विन का रिकॉर्ड भी बहुत बेहतरीन है, लेकिन विराट ने निर्णय लिया और आने वाले दिनों में हमें पता चलेगा कि जडेजा इस पिच पर कितने विकेट लेते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल