1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली तेंदुलकर से दूर भी और करीब भी, जाने कैसे

कोहली तेंदुलकर से दूर भी और करीब भी, जाने कैसे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 01:44 pm IST

नई दिल्ली: हाल ही के कुछ महीनों में टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से बल्ले से जौहर दिखा रहे हैं उसे देखते हुए लोग उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से

sachin tendulkar, virat kohli- India TV Hindi
sachin tendulkar, virat kohli

नई दिल्ली: हाल ही के कुछ महीनों में टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से बल्ले से जौहर दिखा रहे हैं उसे देखते हुए लोग उनकी तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं जो अभी शायद जल्दबाज़ी होगी। इसमें कोई शक़ नहीं कि आज विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन टी-20 खिलाड़ी हैं और शायद सचिन से बेहतर खेल रहे हैं लेकिन विराट को सचिन के करीब पहुंचने के लिए सिर्फ टी-20  नहीं बल्कि टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में भी ये प्रदर्शन दोहराना पड़ेगा क्योंकि वनडे और टेस्ट में वह सचिन से काफी दूर हैं।

ट्विटर पर कोहली दे रहे हैं सचिन को दस्तक

इस बात से हो सकता है कि कोहली के प्रशंसक कुछ निराश हों लेकिन उनके लिए अच्छी ख़बर ये है कि सोशल मीडिया ट्विटर पर कोहली सचिन को दस्तक दे रहे हैं यानी ट्विटर पर दोनों के फॉलोअर्स के मामले में कोहली सचिन तेंदुलकर से ज्यादा दूर नहीं हैं। विराट के कुछ दिनों में वह सचिन से आगे निकलने की संभावना है। 11 करोड़ लोग जहां सचिन के ट्विटर अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं वहीं कोहली को 10.9 करोड़ लोग फ़ॉलो कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या तेज़ी से बढ़ी है।

कोहली के आसपास भी नहीं फटकते दुनिया के दूसरे कप्तान

ट्विटर पर तमाम बड़े-बड़े देशों के क्रिकेट कप्तानों के कुल मिलाकर जितने फॉलोअर हैं उसे ज्यादा विराट कोहली के हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को 5 लाख 12 हज़ार फैन फॉलो करते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के छह लाख 85 हज़ार फॉलोवर हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलयर्स के 3.85 करोड़ फॉलोवर हैं। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के दो लाख 28 हज़ार फॉलोअर्स। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को एक लाख एक हज़ार लोग फॉलो करते हैं। अगर वेस्टइंडीज के लोकप्रिय खिलाड़ी क्रिस गेल की बात की जाए तो गेल को ट्विटर पर 3.1 करोड़ फैन फॉलो करते हैं।  

धोनी और रैना से को पीछे छोड़ गए कोहली

ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में भारत के कई जानेमाने क्रिकेटरों से आगे हैं विराट कोहली। कोहली टीम इंडिया के कप्तान(वनडे,टी20) धोनी से भी आगे हैं। धोनी को ट्विटर पर 5 करोड़ 44 लाख लोग फॉलो करते हैं यानि कोहली को धोनी से 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। थोड़ा हैरान करने वाली बात यह है कि सुरेश रैना को महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रैना के ट्विटर पर 6.35 करोड़ फैन हैं। युवराज सिंह के ट्विटर पर 3 करोड़ 99 लाख फैन हैं।

फेसबुक पर कोहली ने मारी सचिन से बाज़ी

अगर फेसबुक फॉलोअर्स की बात की जाए तो विराट ने सचिन को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के फेसबुक पेज को करीब 2 करोड़ 29 लाख लोग लाइक कर चुके हैं जबकि सचिन के फेसबुक पेज को 2 करोड़ 7 लाख लाइक मिले हैं। धोनी के फेसबुक पेज को 1 करोड़ 73 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं। युवराज सिंह के फेसबुक पेज को 1 करोड़ 20 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल