1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को जुलाई में किया जाएगा किडनैप

विराट कोहली को जुलाई में किया जाएगा किडनैप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 12:44 pm IST

क्रिकेट स्टार विराट कोहली की लोकप्रियता अब चरम पर है और लोग तो अह उनकी गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से भी करने लगे हैं। लेकिन सुना है कि कोहली का जुलाई में किडनैप

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

क्रिकेट स्टार विराट कोहली की लोकप्रियता अब चरम पर है और लोग तो अह उनकी गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से भी करने लगे हैं। लेकिन सुना है कि कोहली का जुलाई में किडनैप होने वाला है और इसकी रिहर्सल एक जून से शुरु हो जाएगी।

दरअसल बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'ढिशूम' में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के जीवन की झलक देखने को मिलेगी। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म का डायरेक्शन वरुण के बड़े भाई और डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है और बताया जाता है कि फिल्म में साकिब सलीम जो किरदार निभा रहे हैं वह वह विराट कोहली से प्रेरित है। फिल्म में साक़िब एक सफल क्रिकेटर है जो अपनी बेस्ट फॉर्म में है और टीम को जीत दिला रहा है लेकिन उनका किडनैप हो जाता है।

29 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 01 जून को रिलीज हो रहा है।

saqib-virat
saqib-virat

पिछले दिनों विराट का साकिब के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर नज़र आया था जिससे इस बात को बल मिला है। फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन फिल्म में पुलिस अधिकारियों की भूमिका में है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल