1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बैन झेल रहे स्मिथ अभी भी इस मामले में हैं नंबर 1, कोहली के पास उन्हें पछाड़ने का मौका

बैन झेल रहे स्मिथ अभी भी इस मामले में हैं नंबर 1, कोहली के पास उन्हें पछाड़ने का मौका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 04:58 pm IST

गेंद से छेड़खानी मामले में 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे हैं स्मिथ।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर नंबर एक पर काबिज हो सकते हैं। गेंद से छेड़खानी मामले में 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ से कोहली 26 अंक पीछे हैं। उन्हें स्मिथ को पछाड़ने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

बल्लेबाजों में इंग्लैंड और भारत दोनों के पांच- पांच बल्लेबाज टॉप 50 में हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा छठे, लोकेश राहुल 18वें, अजिंक्य रहाणे 19वें, मुरली विजय 23वें और शिखर धवन 24वें स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के जो रूट तीसरे, एलेस्टेयर कुक 13वें, जानी बेयरस्टा 16वें, बेन स्टोक्स 28वें और मोईन अली 43वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन नंबर वन की रैंकिंग बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड 12वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर भारत के छह गेंदबाज टॉप 30 में हैं। रविंद्र जडेजा तीसरे, आर अश्विन पांचवें, मोहम्मद शमी 17वें, भुवनेश्वर कुमार 25वें, ईशांत शर्मा 26वें और उमेश यादव 28वें स्थान पर हैं।

भारत के बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव 56वें स्थान पर है। आईसीसी टेस्ट टीम की रैंकिंग में इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है और वह इसमें सुधार करना चाहेगा। इंग्लैंड की टीम 5-0 से जीतती है तो उसके 10 अंक बढ़ जायेंगे। ऐसे में भारत और उसके बीच अंक का अंतर 28 से घटकर सिर्फ पांच अंक का रहा जाएगा। वहीं भारत 5-0 से जीतता है तो उसके 129 अंक हो जायेंगे और इंग्लैंड 94 अंक के साथ छठे स्थान पर आ जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल